पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4789 नए मामले आए सामने, 1128 की मौत
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4789 नए मामले आए सामने, 1128 की मौत

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4789 नए मामले आए सामने, 1128 की मौत

- पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र हुई 239187 गुवाहाटी, 30 सितम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा हुआ है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे नंबर पर मणिपुर है। पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर में कोरोना के 4789 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 239187 हो गई है। वहीं 90456 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं अैार 47528 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 1128 मरीजों की मौत हो चुकी है और 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना के 3592 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरेाना के कुल मरीजों की संख्या 177221 हो गई है। जबकि, 143999 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1702 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 32539 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 680 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में केारोना के 432 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 25350 हो गई है। जबकि, 19180 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 244 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5874 मरीजों का इलाज चल रहा है। 273 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। मणिपुर में कोरोना के 269 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10746 हो गई है, वहीं 8039 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2642 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 65 मरीज की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 221 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 9553 हो गई है। वहीं 6743 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 151 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2794 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 16 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नगालैंड में कोरोना के 83 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6040 हो गई है। राज्य में 4942 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1037 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेघालय में कोरोना के 101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5463 हो गई है। जिसमें से 3940 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1476 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में कोरोना के 41 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2856 हो गई है। वहीं 2154 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 667 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में कोरोना के 50 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1958 हो गई है। जबकि, 1459 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 499 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in