पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 209068
पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 209068

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 209068

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2296 नये मरीजों की शिनख्त गुवाहाटी, 21 सितम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2296 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 209068 हो गई है। जिसमें से 163934 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2736 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 44133 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 946 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 1227 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 156680 है। जबकि, 127335 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1795 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28780 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 562 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 525 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 22029 हो गई है। जबकि, 14787 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 645 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 6980 मरीजों का इलाज चल रहा है। 239 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 170 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 8894 हो गई है, वहीं 6767 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2070 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 57 मरीज की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 135 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 7385 हो गई है। वहीं 5408 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1964 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 13 मरीजों की अब तक मौत हुई है। नगालैंड में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5451 हो गई है। राज्य में 4228 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1184 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 10 मरीजों की मौत हुयी है। मेघालय में 101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4660 हो गई है। जिसमें से 2513 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2111 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 49 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2391 हो गई है। वहीं 1894 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 468 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 30 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1578 हो गई है। जबकि, 1002 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 576 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in