पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2,34,398
पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2,34,398

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2,34,398

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1820 नये मरीज अरविंद राय गुवाहाटी, 29 सितम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 4482 नये मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,34,398 हो गई है। जिसमें से 188072 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2395 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 45145 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1109 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 3644 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 173629 है। जबकि, 142297 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2320 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 30662 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 667 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 193 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 24918 हो गई है। जबकि, 18936 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 567 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5689 मरीजों का इलाज चल रहा है। 270 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 178 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10477 हो गई है, वहीं 7982 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2431 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 64 मरीज की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 328 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 9332 हो गई है। वहीं 6592 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2725 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 15 मरीजों की अब तक मौत हुई है। नगालैंड में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5957 हो गई है। राज्य में 4897 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1002 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 60 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5362 हो गई है। जिसमें से 3868 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1448 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 46 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 25 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2815 हो गई है। वहीं 2083 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 697 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 43 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1908 हो गई है। जबकि, 1417 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 491 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in