न्याय की जीत हुई : चंद्रकांत पाटील
न्याय की जीत हुई : चंद्रकांत पाटील

न्याय की जीत हुई : चंद्रकांत पाटील

मुंबई, 30 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने विवादित ढांचा विध्वंस मामले में लखनऊ की विशेष अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया है। अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने भाजपा नेता लालकृष्ण अडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आदि को दोषमुक्त कर दिया है। चंद्रकांत पाटील ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विवादित जगह को लेकर आम जनता में गुस्सा व्याप्त था। आम जनता की प्रतिक्रिया स्वरूप विवादित ढांचा गिरा दिया गया था। इस मामले में उस समय की कांग्रेस सरकार ने लालकृष्ण अडवाणी, डॉ.जोशी, उमा भारती आदि नेताओं पर मामला दर्ज किया था। लेकिन आज कोर्ट ने इन नेताओं को बरी कर दिया है। आखिर सच्चाई की ही जीत हुई है। भाजपा ने हमेशा कोर्ट के निर्णय का आदर किया है। इस निर्णय का भी भाजपा आदर करती है। इस अवसर पर विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर, प्रवक्ता केशव उपाध्ये, विधायक कालीदास कोलंबकर आदि उपस्थित थे। कोर्ट के निर्णय के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में खुशी मनाई गई और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी गईं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in