नौशहरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
नौशहरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

नौशहरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

राजौरी, 28 सितम्बर (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में सोमवार दोपहर बाद बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे है। पाकिस्तान की ओर से जिले के नौशहरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। इसी बीच उत्तरी कश्मीर के मच्छल सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी है। जवाब में भारतीय सेना भी पाकिस्तान की पोस्टों को निशाना बना रही है। इसी दौरान गोलाबारी में भारतीय सेना के एक जवान के घायल होने का भी समाचार है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in