नेपानगर में लहराया भगवा, भाजपा की एतिहासिक जीत
नेपानगर में लहराया भगवा, भाजपा की एतिहासिक जीत

नेपानगर में लहराया भगवा, भाजपा की एतिहासिक जीत

बुरहानपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट आखिरकर काम आया। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रामकिसन पटेल से 26340 हजार वोटों से जीतीं। अब तक सबसे अधिक वोटों से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस सर्वाधिक मतों से नेपानगर विधानसभा से जीती थीं। उनके बाद सुमित्रा कास्डेकर ने यह रिकार्ड बनाया है। उपचुनाव में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के बेहतर प्रबंधन ने एतिहासिक जीत में अहम भूमिका अदा की। जिससे एक बार फिर नेपानगर में भगवा लहराया। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आमजन में खासी उत्सुकता थी। जीजा माता पॉलिटेक्निक कालेज में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां पहले ही राउंड से सुमित्रा कास्डेकर अपने प्रतिद्वंदी से आगे रही। पहले राउंड में कास्डेकर 712 वोटों आगे रही। परिणाम जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। जीजा माता पॉलिटेक्निक कालेज के पास खासी समर्थक, लोगों की भीड लगी रही। जीत के बाद भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को जीत की बधाई दी। राउंडवार यह रही सुमित्रा कास्डेकर की बढत की स्थिति- पहले राउंड में 712, दूसरा राउंड 1923 से आगे, तीसरे राउंड में 2552, चौथे राउंड में 1738, पांचवे राउंड में 2016, छटवे राउंड में 331 से आगे, सातवे राउंड में 345, 8वें राउंड में 1962, 9वे राउंड में 1542, 10 वे राउंड में 53 वोटों से कांग्रेस आगे, 11 वे राउंड में कांग्रेस 204 से आगे रही। जबकि 13 वे राउंड में फिर भाजपा ने लीड ली और 1688 से आगे रही। 14 वे राउंड में भाजपा 614 से आगे, 15 वे राउंड में 328 से बढत रही, 16 वे राउंड में 87 से आगे रही। 17 वें राउंड में 175, 18 वें राउंड में 225, 19 वे राउंड में 1685, 20वे राउंड में 1834 तथा 21 वे राउंड में 1027 से भाजपा आगे रही। 21 राउंड में 21821 से आगे। जबकि मतगणना का 26वां राउंड पूर्ण होने पर भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा देवी कास्डेकर 26015 मतों से जीती। भाजपा ने झोंकी थी पूरी ताकत, सीएम ने की थी चार सभाएं नेपानगर विधानसभा चुनाव में संगठन से लेकर सरकार में बैठे मंत्रियों तक ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां तक केंद्रीय स्तर के मंत्री भी यहां आमसभाओं में शिरकत करने आए थे। कास्डेकर को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने चार सभाएं की। खकनार, डाभियाखेडा, धूलकोट आदि क्षेत्रों में सभाएं कर आदिवासी वोट साधने की कोशिश की। जिसमें वह सफल रहे। इसके अलावा केंद्र में मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, अतुल पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, दिलीप श्राफ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य नेता कार्यकर्ताओं ने खासी मेहनत की। भाजपा जिलाध्यक्ष का कुशल प्रबंधन काम आया नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे की अहम भूमिका रही। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष ने माइक्रो मैनेजमेंट के तहत काम किया और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम किया। यही वजह रही कि भाजपा को हर बूथ पर लीड मिली। यहां तक कि पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी। जो आखिरी तक जारी रही। नेपानगर में मना भाजपा की जीत का जश्न विधानसभा चुनाव में नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने 26 हजार 340 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इस दौरान शाम 5 बजे मातापुर बाजार से भाजपा नेता, पदाधिकारियों ने जुलुस निकला। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने केले भी बांटे। वहीं शाम में विजयी जुलुस भी निकाला गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान सहित कार्यकर्ता डीजे की धुन पर थिरके। पूर्व मंत्री चिटनिस ने गले लगाकर कास्डेकर को दी बधाई जैसे-जैसे भाजपा की जीत का आकंडा बढ़ता गया वैसे वैसे भाजपाईयों नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा बढ़ता जा रहा था। जिले के भाजपा नेता मतगणना स्थल पर पहुंच चुके थे। 18 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर भी मतगणना स्थल पहुंची जहां उन्होने सभी नेताओं से मुलाकात कर मीडिया को जीत का वीक्टर भी बताया। कास्डेकर की लगातार बढ़त की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी पहुंच गई। जैसे ही पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर को देखा तो गले लगाकर जीत की बधाई दी। नेपानगर उपचुनाव में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी कमान संभाल रखी थी यह बोले नेता- गद्दार कहने वालों को जनता ने सबक सिखाया - सुमित्रा कासडेकर चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने कहा कि कांग्रेस का टिकाऊ और बिकाऊ का नारा किसी काम नहीं आया। गद्दार कहने वालों को जनता ने सबक सिखाया। उन्होंने जो वादे किये थे उन्हें पूरा नहीं किया। हमें जनता ने चुना। क्षेत्र में विकास के काम कराए जाएंगे। जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम कई विकास की योजनाएं क्षेत्र में लाए हैं। जनता जिस उम्मीद में हमें जनादेश दिया उस पर हम खरा उतरेंगे। कार्यकताओं की मेहनत से पार्टी को मिली जीत भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता ने मेहनत की। उसी का परिणाम है कि भाजपा ने यहां 26 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। हम कार्यकर्ताओं का आभार मानते हैं जिन्होंने हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग कराई। ये रही प्रत्याशियों की स्थिति भलसिंग वेरसिंग (बहुजन समाज पार्टी)- 3040 रामकिसन पटेल (कांग्रेस)- 72541 सुमित्रा कासडेकर (भाजपा)- 98881 देवीदास बंडेकर (वंचित बहुजन अघाड़ी)- 2593 राजकुमार सालिकराम (निर्दलीय)- 1561 संजय सालिकराम (निर्दलीय)- 2749 नोटा- 2726 कुल विधिमान्य मत- 183311 भाजपा प्रत्याशी 26340 मतों से विजयी हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in