नागपुर बाढ़पीढि़तों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये मंजूर
नागपुर बाढ़पीढि़तों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये मंजूर

नागपुर बाढ़पीढि़तों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये मंजूर

मुंबई, 04 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 16 करोड़ 48 लाख 25 हजार रुपये की मंजूरी शुक्रवार को दी है। इस धनराशि से नागपुर में 30 अगस्त से 1 सितंबर की अवधि में आई बाढ़ के प्रभावितों को मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की इस धनराशि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इस निधि से बाढ़ बाधित नागरिकों को तत्काल सानुग्रह अनुदान, मकान क्षतिग्रस्त होने पर मदद और मदद छावनी में दाखिल नागरिकों को खाना, पानी और चिकित्सक देखभाल आदि सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ के कारण कई जगहों पर नागरिकों के मकान बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुये है तथा कई लोगों के मकान पानी में डूब गए है। साथ ही सामान का भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई जगहों पर घरों को भी क्षति पहुंची है।आज घोषित की गई धनराशि से मृत व्यक्ति के परिवार को सहायता एवं घायलों को मदद और नैसर्गिक आपदा के कारण मकान पूरी तरह से पानी में बह जाने पर तथा उनका नुकसान होने पर, इसके लिए तकरीबन 8 करोड़ 86 लाख 25 हजार, अंशत: क्षति होने पर कच्चे / पक्के मकान एवं पूरी तरह से नष्ट हुआ है, ऐसे झोपडी तथा मकान को अर्थसहायता देने के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपए, मदद छावनियों को चलाने के लिए 47 लाख रुपए, इस तरह से कुल 16 करोड़ 48 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि बाढ़ पीडि़तों के लिए दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in