नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल रेलगाड़ी 4 दिसम्बर से बहाल होगी
नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल रेलगाड़ी 4 दिसम्बर से बहाल होगी

नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल रेलगाड़ी 4 दिसम्बर से बहाल होगी

- पुरानी दिल्ली के बजाये आनंद विहार से चलेगी दिल्ली-बलिया हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली, 03 दिसम्बर (हि.स.)। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण स्थगित नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल रेलगाडी को शुक्रवार से बहाल किया जाएगा। दिल्ली-बलिया हमसफर एक्सप्रेस को पुरानी दिल्ली के बजाय आनंद विहार से संचालित किया जाएगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने गुरुवार को कहा कि रेलगाड़ी संख्या 02011/02012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी की सेवा 4 दिसम्बर से बहाल की जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 7:40 पर रवाना होकर 11:45 पर कालका पहुंचेगी। वापसी में दिशा में यह ट्रेन चंडीगढ़ से शाम 6:20 बजे रवाना होगी और रात 9:55 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह दोनों दिशाओं में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ में रुकेगी। दिल्ली जं-बलिया हमसफर एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली जं-बलिया-दिल्ली जं हमसफर एक्सप्रेस के टर्मिनल में 9 दिसम्बर से परिवर्तन किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04056 दिल्ली जं-बलिया हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसम्बर से दिल्ली जं के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल से सांय 06.05 बजे प्रस्थान करेगी। 10 दिसम्बर को यात्रा प्रारम्भ करने वाली इसकी वापसी सेवा 04055 बलिया-दिल्ली जं हमसफर एक्सप्रेस अपनी यात्रा दिल्ली जं के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल पर समाप्त करेगी। इस रेलगाड़ी का आनंद विहार टर्मिनल पर आगमन सुबह 6.30 बजे होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in