देश के आठ समुद्री किनारों को मिला ब्लू फ्लैग प्रमाणन
देश के आठ समुद्री किनारों को मिला ब्लू फ्लैग प्रमाणन

देश के आठ समुद्री किनारों को मिला ब्लू फ्लैग प्रमाणन

- साफ समुद्री किनारों के लिए दिया जाता है अंतरराष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। देश के आठ समुद्री किनारों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया है। इन तटों को स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इनमें गुजरात से शिवराजपुर, केरल से कप्पड, ओडिशा से गोल्डेन, अंडमान से राधानगर, दीव से घोघला, आंध्रप्रदेश से रुशीकोंदा, कर्नाटक से कासरकोड और पदुबीद्री शामिल है। इस मौके पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है। देश के आठ समुद्री किनारों को अब विश्व में पहचान बनाई है। लोगों की सहायता से ही इन सभी बीच को साफ सुथरा रखा जा सका है। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in