दक्षिण अफ्रीका में फिर गुजरात के युवकों से लूट, एक महीने में पांचवीं घटना
दक्षिण अफ्रीका में फिर गुजरात के युवकों से लूट, एक महीने में पांचवीं घटना

दक्षिण अफ्रीका में फिर गुजरात के युवकों से लूट, एक महीने में पांचवीं घटना

भरूच / अहमदाबाद, 27 सितम्बर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका में गुजरातियों पर हमले होने की वारदात थम नहीं रही हैं। भरूच के एक और युवक को आज तेवा में नीग्रो लुटेरों ने लूट लिया। अभी दस दिन पहले भरुच के एक युवक को वांडा में बंदूक के बल पर लूट लिया गया था। बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका के वांडा टाउन में नीग्रो लुटेरों ने गुजराती युवकों पर हमला कर 8 से 10 राउंड फायरिंग कर दी और उनका सामन लूट ले गये। गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है। मूल गुजरातियों के साथ एक के बाद एक लूट की घटनाओं को लेकर देश में रहने वाले परिवारों में चिंता का सबब बना हुआ है। इससे पहले 16 सितम्बर को मुंबई के मूल निवासी और भरूच के शेरपुरा के एक व्यक्ति को बंदूक के बल पर लूट लिया गया था। 12 सितम्बर को भी मूल रूप से भरूच के एक युवक को अफ्रीका में नीग्रो लुटेरों ने लूट लिया गया था। 09 सितम्बर को दक्षिण अफ्रीका के वांडा में भरुच में पालेज के पास संसारोद गांव के एक निवासी को लूट लिया गया था। 05 सितम्बर को दक्षिण अफ्रीका के वांडा में भरुच के वोरा समनी गांव के एक युवक को बंदूक के बल पर लूट लिया था। हिन्दुस्थान समाचार /हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in