त्रिपुरा में मिले कोरोना के 48 नये मरीज, कुल संक्रमित 32412 हुए
त्रिपुरा में मिले कोरोना के 48 नये मरीज, कुल संक्रमित 32412 हुए

त्रिपुरा में मिले कोरोना के 48 नये मरीज, कुल संक्रमित 32412 हुए

अगरतला, 22 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 48 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32412 हो गई है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 95 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 31156 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 870 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 363 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 2.7 फीसद है। स्वस्थ होने वाले 96.1 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.2 फीसद है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,28,120 लोगों की जांच हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in