त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण के 87 नये मामले
त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण के 87 नये मामले

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण के 87 नये मामले

अगरतला, 07 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 87 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31431 हो गई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 126 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 29769 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1286 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 353 मरीजों की मौत भी हुई है। शनिवार को 02 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.3 फीसद है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,16,233 लोगों की जांच हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in