त्रिपुरा में कोरोना के 162 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल संख्या 29190 हुई
त्रिपुरा में कोरोना के 162 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल संख्या 29190 हुई

त्रिपुरा में कोरोना के 162 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल संख्या 29190 हुई

अगरतला, 16 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 162 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29190 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोराेना के 371 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 25742 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। लेकिन 3105 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 320 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चार और मरीजों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 10.6 फीसद हैं। स्वस्थ होने वाले 88.2 फीसद हैं। अब तक राज्य में 106900 लोगों की जांच हुई है। मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.6 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in