त्रिपुरा में कोरोना के 160 नए मामले, कुल संक्रमित 30450
त्रिपुरा में कोरोना के 160 नए मामले, कुल संक्रमित 30450

त्रिपुरा में कोरोना के 160 नए मामले, कुल संक्रमित 30450

अगरतला, 28 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 160 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30450 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार आज 202 मरीज को स्वस्थ हुए है। राज्य में कुल 28332 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1754 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 341 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 5.8 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 93 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.3 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 1,13,284 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in