त्रिपुरा में 97 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30660 संक्रमित
त्रिपुरा में 97 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30660 संक्रमित

त्रिपुरा में 97 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30660 संक्रमित

अगरतला, 30 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 97 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30660 हो गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 212 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 28714 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1580 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 343 मरीजों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत संक्रमण के चलते हो गयी। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 5.2 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 93.7 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.3 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 1,14,468 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in