त्रिपुरा में 26 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 31942
त्रिपुरा में 26 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 31942

त्रिपुरा में 26 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 31942

अगरतला, 15 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 26 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31942 हो गई है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 64 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 30455 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1105 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 359 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 3.5 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 95.3 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.2 फीसद है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,23,721 लोगों की जांच हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in