त्रिपुरा में 217 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 28675
त्रिपुरा में 217 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 28675

त्रिपुरा में 217 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 28675

अगरतला, 13 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 217 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 28675 हो गई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 220 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 24600 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 3738 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 314 मरीजों की मौत भी हुई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक और मरीजों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 13 फीसद है। स्वस्थ होने वाले 85.8 फीसद हैं। अब तक राज्य में 104956 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.7 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in