त्रिपुरा में 193 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 24918 संक्रमित
त्रिपुरा में 193 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 24918 संक्रमित

त्रिपुरा में 193 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 24918 संक्रमित

अगरतला, 28 सितम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 193 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24918 हो गई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 567 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 18936 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में कुल 5689 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 270 मरीजों की मौत भी हुई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 03 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 22.8 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 76 फीसद है। अब तक राज्य में 95836 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 1.7 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in