त्रिपुरा में 172 नये कोरोना मरीज मिले, कुल संक्रमित 29,028
त्रिपुरा में 172 नये कोरोना मरीज मिले, कुल संक्रमित 29,028

त्रिपुरा में 172 नये कोरोना मरीज मिले, कुल संक्रमित 29,028

अगरतला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 172 नये कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29,028 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 353 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 25371 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 3318 मरीजों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 316 मरीजों की मौत भी हुई है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक और मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 11.4 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 87.4 फीसद है। अब तक राज्य में 1,06,249 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.7 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in