त्रिपुरा में 137 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30986 संक्रमित
त्रिपुरा में 137 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30986 संक्रमित

त्रिपुरा में 137 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल 30986 संक्रमित

अगरतला, 03 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 137 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30986 हो गई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 29295 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1321 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 347 मरीजों की मौत भी हुई है। मंगलवार को 02 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 4.3 फीसदी है। वहीं स्वस्थ होने वाले 94.5 फीसदी है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.3 फीसदी है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,16,233 लोगों की जांच हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in