त्रिपुरा में 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 32214
त्रिपुरा में 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 32214

त्रिपुरा में 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 32214

अगरतला, 19 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32214 हो गई है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 106 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 30833 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 997 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 361 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 3.1 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 95.7 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.2 फीसद है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,25,989 लोगों की जांच हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in