तमिलनाडु और पुदुचेरी में 24-25 नवम्बर को भारी बारिस होने की संभावना
तमिलनाडु और पुदुचेरी में 24-25 नवम्बर को भारी बारिस होने की संभावना

तमिलनाडु और पुदुचेरी में 24-25 नवम्बर को भारी बारिस होने की संभावना

- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में दबाव के चलते होगी भारी बारिश - अगले 24 घंटे के दौरान इसके बढ़कर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना - मछुआरों को दी गई सलाह, समुद्र में न जाएं नई दिल्ली, 23 नवम्बर (हि.स.)। आगामी 24 औऱ 25 नवम्बर को तमिलनाडु औऱ पुदुचेरी में अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बना दबाव पिछले छह घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह दवाब पुदुचेरी से दक्षिण, दक्षिण-पूर्व में लगभग 600 किमी और चेन्नई के दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 630 किमी दूरी पर स्थित हो गया। इसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान बढ़कर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान 25 नवंबर की दोपहर के आसपास उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों के बीच कराइकल और ममल्लापुरम को पार कर जाने की संभावना है। मछुआरों को चेतावनी मछुआरों को चेतावनी दी जाती है कि वे 23-25 नवंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी समुद्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु, पुदुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से दूर समुद्र में न जाएं। इसके साथ ही इस समय समुद्र में जा चुके मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी जाती है। उत्तर सोमालिया के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफ़ान "गति" बीते छह घंटे के दौरान लगभग 09 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और उसी क्षेत्र पर एक चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर हो गया है। वह अब रास बिन्ना (सोमालिया) के 150 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in