छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का दावा : पुल, सड़क व बिजलीघर से क्षेत्र को मिली उड़ान
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का दावा : पुल, सड़क व बिजलीघर से क्षेत्र को मिली उड़ान

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का दावा : पुल, सड़क व बिजलीघर से क्षेत्र को मिली उड़ान

बागपत, 25 सितम्बर (हि.स.)। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह का कहना है कि अपने क्षेत्र में ढेरों विकास कार्य कराए। इस कारण उनका क्षेत्र विकास कार्यों के कारण चमक उठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और देश प्रगति कर रहा है। योगी सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर हिन्दुस्थान समाचार ने विधायकों से सवाल पूछने की मुहिम चलाई है। इसी मुहिम के अंतर्गत हिन्दुस्थान समाचार के बागपत प्रतिनिधि सचिन त्यागी ने बागपत जनपद की छपरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह से बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश - सवाल- विधायक होने के नाते आपने साढ़े तीन सालों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया ? कुछ ऐसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताइए जो धरातल पर दिख रही हैं ? जवाब- छपरौली हरियाणा को जोडने वाले यमुना सेतु का निर्माण कराया है। इसके 19 पिलर बनने हैं अब तक 16 पिलर बन चुके हैं। खास बात यह है कि इस पुल के निर्माण का सारा खर्चा हरियाणा सरकार उठा रही है। चैगामा क्षेत्र में बिजली समस्या के लिए कंन्हड में बिजलीघर है जिसकी लागत 98.50 करोड रूपये है। इसका निर्माण करीब पूरा हो चुका है। कंडेरा गांव में कृष्णा नदी पर सेतू का निर्माण 6 करोड 61 लाख से कराया है। सिलाना गांव में 5 करोड रूपये से बिजलीघर निर्माण कराया गया है। 70 करोड की सडकों पर काम चल रहा है। जिसमें किशनपुर बराल रोड 19 करोड की लागत से बन रही है। छपरोली क्षेत्र में 100 करोड की सडकों का निर्माण हो जाएगा। सवालः डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे ? जवाब:- भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। अगर पार्टी आने वाले समय में मुझे दोबारा मौका देती है तो मैने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए जितना काम किया है। उनको खुश किया है और आने वाले समय में मै अपने विधान सभा क्षेत्र में एक हजार करोड से विकास कार्य कराउंगा। सवालः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और अन्य पार्टियों की सरकारों के बीच मूलभूत क्या अंतर है ? जवाब:- भारतीय जनता पार्टी किसी एक की पार्टी नहीं है यहां काम करने वालों को ही प्राथमिकता दी जाती है। राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी है। अन्य पार्टीयों से इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। यह एक संगठन विचार धारा की पार्टी है। अच्छे लोग जो संगठित होकर काम करते है उनको मौका देती है। ऐसे लोगों को आगे बढाती है जो अपने देश की चिंता करते हो। अपने क्षेत्र की चिंता करते हो। सवालः श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों को कितना प्रभावित करेगा ? जवाब:- आयोध्या में राम मंदिर किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं है। यह देश की भावनाओं का मुद्दा था। यहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि अयोध्या में श्रीराम का जन्म हुआ है और यह उनकी भावनाओं से जुडा था। देश के प्रधानमंत्री ने देश की जनता की भावनाओं को समझा है और श्रीराम में आस्था रखने वालों को उनका सम्मान दिया है। सवालः कोई ऐसा सपना जो विधायक रहते आप पूरा न कर पाए हो ? जवाबः यह जनपद महाबली सुभाष जैसे लोगों का जनपद है। मै एक किसान का बेटा हूं, मेरा एक सपना है कि हर गांव में खेल स्टेडियम हो। मै गांव के बच्चों को युवाओं को सडकों पर दौड करते, व्यायाम करते देखता हूं। सडक पर दौडते समय दुर्घटना का भय बना रहा है। मेरा सपना है कि हर गांव में एक स्टेडियम दे सकूं ताकि युवाओं को सडकों पर दौडना न पडे। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में एक युनिवर्सीटी हो। हमारे बच्चे हरियाणा और दिल्ली का रूख न करें यहीं पर अपने पढाई और सिविल की तैयारी कर सके। जनता की राय- विधायक से बातचीत के बाद जब टीम द्वारा उनके बताये गये कार्यो के बारे में हमने लोगों से जाना तो हकीकत का पता चला। किशनपुर बराल निवासी मलखान ने बताया कि विधायक के प्रयास से उनके गांव को जोडने वाली सडक का निर्माण चल रहा है। कन्हड निवासी जयकिशन ने बताया कि उनके गांव में बिजलीघर का निर्माण हो गया है, जो हमारे क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी बात है। छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी भरतू का कहना था कि लालआ छपरौली से हरियाणा के बीच एक पुल बन रहा है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in