छत्तीसगढ़ : सीजी बोर्ड की हिन्दी पुस्तक में अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नया चैप्टर
छत्तीसगढ़ : सीजी बोर्ड की हिन्दी पुस्तक में अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नया चैप्टर

छत्तीसगढ़ : सीजी बोर्ड की हिन्दी पुस्तक में अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नया चैप्टर

-9वीं की बुक में कश्मीर का नया नक्शा, लेह-लद्दाख अलग रायपुर, 26 दिसम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद सीजी बोर्ड की सातवीं की हिन्दी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी का नया चैप्टर जोड़ दिया गया है। यही नहीं सामाजिक विज्ञान की 9वीं की बुक में कश्मीर का नया नक्शा जोड़ा गया है, जिसमें लेह-लद्दाख अलग रहेगा। इसके अलावा पहली बार सीजी बोर्ड की हिन्दी मीडियम की किताबों में ऐसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह चलन में हैं और आम बोलचाल का हिस्सा हैं। अगले सत्र में सीजी बोर्ड में इन बदलावों के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी। सीजी बोर्ड की नए शिक्षा सत्र की किताबें इन बदलावों के साथ छपने के लिए भेज दी गई हैं। सातवीं हिन्दी में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आधारित चैप्टर में उनके राजनीतिक सफर व उपलब्धियों को शामिल किया गया है। शिक्षाविदों के अनुसार ने बताया कि अभी स्कूली किताबों में राजीव गांधी का उल्लेख कहीं-कहीं है और छोटी-छोटी जानकारियां हैं। विस्तृत चैप्टर कहीं नहीं है। हालांकि इसे प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव का असर माना जा रहा है। हिन्दी मीडियम के छात्र भी अब विज्ञान व गणित में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकेंगे, जो तकनीकी हैं या फिर चलन में हैं। शिक्षाविदों ने बताया कि हिन्दी मीडियम की गणित व विज्ञान की किताबों में हिंदी के कई शब्द कठिन रहते हैं। यही नहीं काॅलेज पहुंचने तक ये शब्द बेमानी हो जाते हैं, क्योंकि वहां तकनीकी तौर पर अंग्रेजी के शब्दों का ही उपयोग होता है। इसलिए मिडिल-हाई में साइंस और मैथ्स में ऐसे शब्द लिए गए हैं। इसी तरह नवमीं में जम्मू-कश्मीर के नए नक्शे को भी शामिल किया गया है। इसी तरह पहली से दसवीं की किताबों में इस बार लर्निंग आउटकम के बारे में उल्लेख रहेगा। विभिन्न कक्षा के अनुसार छात्र को क्या-क्या आना चाहिए इसकी जानकारी इसमें रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in