चौथा सबसे अमीर शख्स बनने पर अधीर रंजन ने मुकेश अम्बानी को दी बधाई
चौथा सबसे अमीर शख्स बनने पर अधीर रंजन ने मुकेश अम्बानी को दी बधाई

चौथा सबसे अमीर शख्स बनने पर अधीर रंजन ने मुकेश अम्बानी को दी बधाई

नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बनने पर मुकेश अंबानी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि एक भारतीय होने के नाते यह गर्व का क्षण है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मुकेश जल्द ही प्रथम स्थान पर भी काबिज हो जाएंगे। अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "मैं मुकेश अंबानी को दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के पद को हासिल करने की उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। और दृढ़ता से विश्वास करता हूं कि आज या कल वह पहली रैंक हासिल करने के लिए सभी को पीछे छोड़ देंगे।" इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते यह गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यापारिक समृद्धि से अब उम्मीद है कि सभी गरीब और बेरोजगार साथी को बेहतर भुगतान हो सकेगा। सभी के लिए रोजगार की सुलभता होगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिन ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स ने घोषित किया कि रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश धीरूभाई अंबानी एशिया ही नहीं अपितु यूरोप के भी सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश की दौलत अब 80.6 अरब डॉलर हो गई है, जिसमें 22 अरब डॉलर 2020 में इकट्ठे हुए हैं। इससे उनकी दौलत फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से ज्यादा हो गई है। बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ मुकेश अंबानी ने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स का तमगा हासिल कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in