चंद लोग किसानों को बरगलाने का कर रहे काम, अन्नदाताओं के हितों से कोई समझौता नहीं: योगी आदित्यनाथ
चंद लोग किसानों को बरगलाने का कर रहे काम, अन्नदाताओं के हितों से कोई समझौता नहीं: योगी आदित्यनाथ

चंद लोग किसानों को बरगलाने का कर रहे काम, अन्नदाताओं के हितों से कोई समझौता नहीं: योगी आदित्यनाथ

-मऊ में 136.35 करोड़ की 27 परियोजनाओं की दी सौगात -किसानों के पास भटका माफिया हो होगी दुर्गति : सीएम योगी -सुविधाएं देने पर सरकार को मिल रहा गरीबों का आशीर्वाद -बिना भेदभाव के मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ लखनऊ, 21 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मऊ जनपद में 136.35 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि चंद लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, जबकि नया कृषि कानून किसानों के हित के लिए है। किसान खेत को अनुबंध खेती के लिए दे सकता है। लेकिन, मालिक तो किसान ही रहेगा। किसान के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। कहा कि 24 करोड़ की जनता ही हमारा परिवार है। प्रदेश की गरीब जनता की ठंड दूर भगा रहे हैं तो सरकार को आशीर्वाद मिल रहा है। सरकार किसानों, महिलाओं, नौजवानों सभी के हितों को हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहाकि सबके जीवन में मंगल और चेहरे प खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट खेती को लेकर भी किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कांट्रैक्ट खेती में किसान ही अपनी खेत के मालिक रहेंगे। किसानों के सामने कोई माफिया बन कर जाएगा तो माफियाओं की वही दुर्गति होगी जो प्रदेश में हो रही है। दो वर्षों में किसानों को बाढ़ की समस्या से पूरी तरह मिलेगी निजात उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद होती है, ऐसे में प्रदेश सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब बाढ़ से प्रभावित किसानों को काफी हद तक राहत मिल चुकी है। वादा है कि आने वाले दो वर्षों में किसानों को बाढ़ की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। नदियों को चैनेलाइज करके बाढ़ की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग 15 जनवरी से काम भी शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास शासन की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दायित्व संभालते ही संकल्प लिया था कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देने से हुई अराजकता मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के साथ कोई भेदभाव नहीं होने देगी। जाति के नाम पर, मत और मजहब के नाम पर, क्षेत्र व भाषा के आधार पर, किसी से भी कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सबको साथ लेकर सबका विकास सुनिश्चित किया जाएगा। गरीबों का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देने की दुष्प्रवृत्ति ने देश के अंदर गरीबी, बेरोजगारी, अव्यवस्था और अराजकता को जन्म दिया। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के देना प्रारभ किया। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर गरीब को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। 24 करोड़ जनता को बताया अपना परिवार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता हमारा परिवार है। 24 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली आए, लोगों का जीवन मंगलमय हो। सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही प्रत्येक परिवार को पूरी सुरक्षा देने का कार्य भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी व्यक्तियों को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल का लाभ सभी तक पहुंच रहा है। बंद हो चुके कल-कारखानों को पुनः शुरू किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। 2017 से पहले चेहरा देखकर दी जाती थी नौकरी मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में नौकरी चेहरा देखकर दी जाती थी। भर्ती निकलती तो एक परिवार के लोग झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे। वर्तमान सरकार ने पौने चार वर्षों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से पौने चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। आज युवाओं की प्रतिभा के साथ कोई धोखा नहीं कर सकता। अगर कोई रिश्वतखोरी और बेईमानी करेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। बेईमानों और माफियाओं को जेल पहुंचाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार मजबूती के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि हर नौजवान को रोजगार देना, हर किसान को समय पर खाद, बीज एवं फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना, व्यापारी को पुख्ता सुरक्षा की गारंटी देना, हर महिला के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। यूपी तेजी से विकास करने वाला बना प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जो विपक्षी हमसे मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे, वही बाधा भी पहुंचाते थे। जनता के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, उन्होंने राम मंदिर का शिलान्यास कर 500 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे रामभक्तों के हृदय को प्रसन्नता पहुंचाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश का हो रहा कायाकल्प उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जो पूर्वी उत्तर प्रदेश विपन्नता और पलायन का केन्द्र बन गया था। केन्द्र सरकार के आशीर्वाद और वर्तमान सरकार से प्रयासों से उसी पूर्वांचल का कायाकल्प हो रहा है। इंसेफेलाइटिस पर काबू पाया गया है। आमजन के लिए गोरखपुर एम्स में इलाज शुरू हो गया है। आजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय के साथ एयरपोर्ट बनाने का काम हो रहा है। अब मऊ के लोगों को जहाज पकड़ने के लिए दूर नहीं बल्कि आजमगढ़ तक की यात्रा करनी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह हम बंद मिलों की जमीनों को बेचने का काम नहीं करते बल्कि उसे फिर से शुरू कर नौजवानों को रोजगार देने का काम करेंगे, और यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने का काम किया जा रहा है। कुछ मिलों में विवाद है। कोर्ट से विवाद का निस्तारण होते ही उन्हें भी शुरू करने का काम किया जाएगा। महिलाओं के जीवन में आ रही खुशहाली मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं के समूह को धन आवंटित किया जा रहा है। गांव-गांव में महिलाएं इन कार्यों से जुड़ रही हैं। महिलाओं के जीवन में खुशहाली आ रही है। महिलाओं की खुशहाली से परिवारों में खुशहाली होती है। इसके साथ ही पेजयजल की योजनाओं को बढ़ाया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए व्यापक कार्ययोजना बना दी गई है। प्रदेश के कंबल कारखानों में बने कंबल से गरीबों को राहत दी जा रही है। हमारी सरकारों ने बंद मिलों को चलाया है। चीनी की मिलों को बेचा नहीं है, उन्हें फिर से चालू कराया है। हिन्दुस्थान समाचार/वेद नारायण/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in