चंडीगढ़ में 24 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव
चंडीगढ़ में 24 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ में 24 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़, 19 सितंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ सामूहिक जांच के दौरान 24 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में पत्रकार कोरोना पॉजिटव मिले हैं। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा गत दिवस प्रेस क्लब में जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे अलग-अलग संस्थानों के करीब 100 पत्रकारों के टेस्ट हुए थे। शनिवार की शाम जांच रिपोर्ट में 24 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इनमे 16 पत्रकार इलैक्ट्रोनिक मीडिया तो आठ पत्रकार प्रिंट मीडिया के हैं। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद सभी पत्रकारों को अस्पताल व उनके निजी स्थानों पर आइसोलेट कर दिया गया है। बहरहाल प्रेस क्लब में बाहरी लोगों के प्रवेश बन्द कर दिया गया। इसी दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने चंडीगढ़ में पहले लगाई गई कांफ़्रेस के आयोजन पर रोक को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in