चंडीगढ़ में गुरुद्वारे से लौट रहे फूड सप्लाई कर्मी को गोली मारी
चंडीगढ़ में गुरुद्वारे से लौट रहे फूड सप्लाई कर्मी को गोली मारी

चंडीगढ़ में गुरुद्वारे से लौट रहे फूड सप्लाई कर्मी को गोली मारी

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (हि.स.)। चंडीगढ़ में बेखौफ हुए अपराधियों ने रविवार की सुबह शहर के सबसे व्यस्त सेक्टर-22 में गुरुद्वारे में माथा टेककर बाहर आ रहे खाद्य आपूर्ति विभाग पंजाब के एक कर्मचारी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-22 में रहने वाला अमरीक सिंह पंजाब खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मचारी है। वह सामान्य की भांति रविवार की सुबह इसी सेक्टर के गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए गया। सेक्टर-22 की मार्केट प्रसिद्ध होने तथा यहां के गुरुद्वारे में चैरीटेबल अस्पताल चलने के कारण यहां हर समय भीड़ रहती है। सुबह करीब साढ़े सात बजे अमरीक सिंह जैसे ही माथा टेककर बाहर निकला तो गुरुद्वारे से थोड़ी दूरी पर घात लगाकर बैठे युवक ने गोली मार दी। गोली लगने पर अमरीक सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनते ही लोग उसकी तरफ भागे। इस बीच हमलावर फरार हो गया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस ने घायल अमरीक सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अमरीक सिंह से किसी रंजिश या किसी से दुश्मनी के बारे में पूछताछ कर रही है। शक यह भी जताया जा रहा है कि त्योहारों के सीजन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पंजाब इन दिनों नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुलिस को शक है कि इस कार्रवाई में सैम्पल फेल होने पर रंजिशन यह हमला हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in