गृह राज्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले की निंदा की
गृह राज्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले की निंदा की

गृह राज्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले की निंदा की

हैदराबाद, 01 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि सत्ताधारी दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में हार का डर से सत्ता रहा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला की भी निंंदा की। टीआरएस पर सत्ता का दुरुपयोग कर तेलंगाना को दूसरा पश्चिम बंगाल बनने का आरोप भी लगाया है। मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कल देररात उन्होंने कहा है कि जलविहार के पास भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय के काफिले पर तेलंगाना राष्ट्र समिति और मजलिस के कार्यकर्ताओं के हमले की वह निंदा करते हैं। गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार विजय रेडडी ने प्रदेश अध्यक्ष की कार काे रोककर उनके काफिले पर हमला किया। रेड्डी ने पुलिस पर भी सत्ता दल का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि पिछले दो दिन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान पुलिस का व्यवहार आपत्तिजनक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य चुनाव आयोग भी सत्ता दल के अनुकूल व्यवहार कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के डीजीपी को सारी घटनाओं की जानकारी विवरण के साथ दे दी गई है। गृह राज्यमंत्री ने कहा है कि टीआरएस की सत्ता पतन की ओर है, इसलिए धन बल का उपयोग कर रही है। किशन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि हैदराबाद नगर निगम का चुनाव में भाजपा की जीत हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in