गडकरी की पौत्री ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन
गडकरी की पौत्री ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

गडकरी की पौत्री ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

- त्योहार पर अपने घर ना जा सकने वाले सुरक्षा कर्मियों की आंखों से छलके खुशी के आंसू मनीष कुलकर्णी नागपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नाम देश के कद्दावर नेताओं में शामिल है। गडकरी की पौत्री नंदिनी निखील गडकरी ने रक्षाबंधन के दिन आवास पर तैनात सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया। साथ ही त्योहार पर अपने घर ना जा सकने वाले सुरक्षा कर्मियों की आंखों से ख़ुशी के आंसू छलक उठे। इस खुशनुमा माहौल ने यह भी साबित कर दिया कि गडकरी के विचारों की ऊंचाई और भावनाओं की गहराई उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी में भी उतर रही है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी युवा अवस्था से ही प्रभावशाली वक्ता रहे हैं। बड़े-बड़े पर उन्होंने सहज और सुंदर विचारों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजनीतिक ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए गडकरी के पैर हमेशा जमीन पर ही रहे। गडकरी अपने भाषणों में व्यक्त करने वाले विचारों को अपने जीवन में भी अमल करते हैं। नतीजतन उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी अपने दादा के चरित्र से प्रभावित होकर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में उनकी पौत्री नंदिनी निखिल गडकरी ने रक्षाबंधन के दिन अपने आवास पर तैनात सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधी और उनके पैरों में झुककर नमन किया। इन जवानों ने बताया कि यह अनूठा रक्षा बंधन उन्हें ताउम्र याद रहेगा। केन्द्रीय मंत्री होने के नाते नितिन गडकरी को सीआरपीएफ की सुरक्षा प्राप्त है। सुरक्षा में तैनात यह जवान रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर नहीं जा सके। गडकरी की 8 वर्षीय पौत्री नंदिनी को इन जवानों से बेहद लगाव है। नतीजतन नंदिनी ने रक्षाबंधन के दिन इन सभी जवानों को राखी बांधने की इच्छा जाहिर की। बेटी की यह इच्छा सुनने के बाद गडकरी की बड़ी बहू ऋतुजा गडकरी ने तुरंत हामी भरी। इसके बाद नंदिनी ने सभी जवानों को टीका लगाकर राखी बांधी और गिफ्ट भी दिए। कुछ दिनों पूर्व नागपुर के रानडे दंपत्ति ने 'निर्माणों के पावन युग में हम चरित्र निर्माण न भूलें...' संघगीत गाया था। गडकरी ने इस गीत को प्रस्तावना दी थी। गडकरी केवल यही तक सीमित नहीं रहे बल्कि गीत में दर्ज आदर्श संस्कारों को अपने परिवार में ले आए। गडकरी की पौत्री का जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना कहने को तो बालहट था लेकिन इससे यह भी साबित होता है कि गडकरी परिवार की तीसरी पीढ़ी ने चरित्र निर्माण प्रारंभ कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in