गंगा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नदियों में एक: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
गंगा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नदियों में एक: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

गंगा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नदियों में एक: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

- केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने दिया जल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर जोधपुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्वच्छ गंगा मिशन की तरह सरकार अन्य नदियों की सफाई को लेकर योजना बना रही है। गंगा नदी आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नदियों में शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गंगा विगत छह साल में स्वच्छ हुई है। पहले कहा जाता था कि राम तेरी गंगा मैली हो गई, लेकिन मैं पूरे गर्व के साथ कह सकता हूं कि गंगा ढाई हजार किलोमीटर लंबाई की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नदियों में से एक बनकर उभरी है। यह आज सभी मानकों पर खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश पानी की कमी वाला देश नहीं है। हमें ठीक से जल प्रबंधन करने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रकृति आज भी हमें 4 हजार बिलियन क्यूबिक मीटर पानी दे रही है। हमारे यहां 1000 मिमी अवरेज रेन फॉल होता है। दुनिया के बहुत बड़े भूभाग से ज्यादा पानी हमें मिलता है, लेकिन प्रबंधन की कमी, बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण जल का विषय निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसी प्रधानमंत्री जी की सोच है, हमेशा ही जिस तरह से उन्होंने अपने मार्गदर्शन में कहा कि जब कोई भी बड़ा विषय जन-जन का विषय बन जाता है, जनांदोलन बन जाता है, समाज उसे अपने आप अपने कंधों पर उठाकर अपना लेता है तो जनांदोलन की सफलता सुनिश्चित हो जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in