कोरोना: अल्मोड़ा आकाशवाणी आवासीय ​परिसर अस्थाई जेल में तब्दील
कोरोना: अल्मोड़ा आकाशवाणी आवासीय ​परिसर अस्थाई जेल में तब्दील

कोरोना: अल्मोड़ा आकाशवाणी आवासीय ​परिसर अस्थाई जेल में तब्दील

प्रमोद जोशी अल्मोड़ा, 05 अगस्त (हि.स.)। कोरोना की वजह से मुख्य जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा के मद्देनजर आकाशवाणी के आवासीय परिसर को अस्थाई जेल में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल यहां 23 कैदी बंद हैं जेल और नागरिक पुलिस के कुल नौ जवान ड्यूटी दे रहे हैं। इससे पूर्व आंदोलनों के दौरान इस परिसर को अस्थाई जेल में बदला गया था। बताया गया है कि नए कैदी जो जेल में लाए जाने हैं उनसे जेल में बंद पुराने कैदियों को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सुंदर सिंह राणा को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अस्थाई जेल में 23 कैदी हैं। दो बैरकों में उन्हें रखा गया है। इसमें हाल में ही जेल भेजे गए कैदी रखे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in