केन्द्रीय मंत्री पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित गण्यमान्य लोगों ने जताया शोक
केन्द्रीय मंत्री पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित गण्यमान्य लोगों ने जताया शोक

केन्द्रीय मंत्री पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित गण्यमान्य लोगों ने जताया शोक

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि पासवान जी के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा हाशिये पर गए लोगों के लिए सतत संघर्ष रहने वाले जनसेवक से थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गज नेताओं से लोक सेवा की सीख लेने वाले पासवान जी फायर ब्रांड समाजवादी के रूप में उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वह जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सार्वजनिक व संसदीय जीवन में उनके साथ काफी लंबा समय बिताने के चलते उनके जहन में दिवंगत नेता की कई मधुर यादें हैं। अपने लंबे और यशस्वी राजनीतिक जीवन में वह दुर्बल वर्गों की एक सशक्त आवाज रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकरणीय प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हुए अंतिम सांस तक देश की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके निधन से देश में एक रिक्तता पैदा हो गई है, जिसे कोई नहीं भर सकता। उनके निधन को वह व्यक्तिगत हानि मानते हैं । उन्होंने एक मित्र, एक सहयोगी और गरीब कल्याण और सम्मान के लिए करने वाला साथी खो दिया है। उन्होंने कहा कि पासवान जी परिश्रम और संघर्ष से राजनीति में उभरे हैं। अपने युवा कालखंड में उन्होंने लोकतंत्र पर हमला करने वाले आपातकाल से संघर्ष किया। वह एक कुशल संसद सदस्य और मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए कई नीतिगत क्षेत्रों में सहयोग देते रहे। पासवान जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा। मंत्रिमंडल की बैठकों में उनका कार्य काफी विचारशील था। उनकी राजनीतिक सोच दूरदर्शिता प्रशासनिक मामलों में काफी बेहतरीन थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका कार्य सदैव याद रखा जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह उनके निधन से काफी दुखी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गरीब दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि रामविलास पासवान वर्षों तक उनकी मां के पड़ोसी रहे। उनके परिवार के साथ हमारा निजी रिश्ता था। इस दुख की घड़ी में भी परिवार के साथ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in