कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें : अश्विनी चौबे
कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें : अश्विनी चौबे

कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें : अश्विनी चौबे

पटना, 18 दिसम्बर (हि.स.)। बक्सर में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे औऱ बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि नये कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां किसानों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान भाइयों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। वे समृद्ध होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा किया है। मोदी सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध बनाना है। उन्हें खुशहाल बनाना है। इस ओर केंद्र सरकार पिछले 6 सालों से लगातार कार्य कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in