कार्यशैली व विकास से क्षेत्र की जनता मेरे साथ: डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह
कार्यशैली व विकास से क्षेत्र की जनता मेरे साथ: डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह

कार्यशैली व विकास से क्षेत्र की जनता मेरे साथ: डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह

जौनपुर, 14 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े 3 साल में पूरे हो रहे हैं। जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को जानने के लिए भाजपा विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह से हिन्दुस्थान समाचार के प्रतिनिधि विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने खास बातचीत की। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र को लेकर चुनाव में पार्टी एवं स्वयं जनता से जितने वादे किये थे उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ जनता के बीच में रहते हुए पालन करने का प्रयास किया हूँ। मैं अपने स्वच्छ कार्य प्रणाली से क्षेत्र की जनता को खुश एवं संतुष्ट रखने में सफल रहा हूँ। विकास कार्य को लेकर बताया कि विधानसभा क्षेत्र की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाए मोथहा एवं जगदीशपुर पम्प कैनाल उच्चीकरण एवं क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। केराकत एवं बाबतपुर राजवाहा नहर प्रणाली में पुर्नस्थापना का कार्य प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र में 12 नये नलकूप सिंचाई हेतु स्थापित किये गये हैं। सड़कों के क्षेत्र में कुल 40 किमी सड़कों का उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण किया गया है, निधि से कुल 55 ग्रामीण सम्पर्क मार्गो नाली एवं सीवर का निर्माण कराया गया है। लगभग 35 किमी सड़कों का नवनिर्माण का कार्य विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किया गया है। पुल के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र के सई एवं गोमती नदी पर अधूरे पड़े पुलों में मनहन थान घाट तथा नहोरा गडहर घाट को पूर्ण कर जनता की सेवा में समर्पित किया जा चुका है, कोरी धनेजा पुल तथा अखडो घाट पुल अधूरे थे, जिनका कार्य पूर्ण कराने हेतु वित्तीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गयी। बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता धनराशि लगभग 250 गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में सहायता पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना (कृषक) का लाभ विधानसभा क्षेत्र में दैविक आपदा में आश्रितों को त्वरित गति से पहुँचाई गई है। बिजली के क्षेत्र में विधानसभा में 400 से अधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य हुआ है एवं जर्जर तारों को बदला गया है। त्रिलोचन महादेव जलालपुर में एक विद्युत सब स्टेशन का कार्य स्वीकृत कराया गया है। विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट सोलर लाइट की स्थापना कार्य विधायक निधि से कराया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रामनगर विकाखण्ड के इटायें बाजार बर्राह गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण चल रहा है। रेहटी त्रिलोचन महादेव में बन्द पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन शुरू कराया गया एवं उसके उच्चीकरण हेतु विधायक निधि से डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं आटो एनालाइजर एवं सीबीसी चैम्बर तथा अन्य उपकरण उपलब्ध कराया गया है, हौज स्थित ट्रामा सेन्टर का संचालन एवं अत्याधुनिक अलट्रासाउण्ड, एमआरआई मशीन एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की स्थापना कराई गई है। बताया कि पेयजल के लिये क्षेत्र में कई कार्य किये गए हैं। पेयजल हेतु 200 इण्डियामार्का हैण्डपम्प एवं 3 अदद पानी टंकी (ओवर हेड टैंक की स्थापना) का कार्य काराया जा रहा है। भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामसभा में एकल ग्राम समूह पेयजल योजना से ओवर हेड टैंक की स्थापना कराकर हर घर नल से पेयजल योजना का कार्य होगा। पर्यटन : पर्यटन की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर, राजेपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर एवं जोगीबीर मंदिर परिसर का सुन्दरीकरण कार्य कराया गया है। बागी संग्राम सिंह एवं आरा ताल के सुन्दरीकरण एवं क्षमता पुर्नस्थापना के कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। पंचायतीराज : पंचायतीराज से 40 पंचायत भवन एवं प्रत्येक ग्राम सभा हेतु आगनबाड़ी केन्द्र की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में दो नई नगर पंचायतों गौराबादशाहपुर एवं कचगांव के गठन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में शहीद द्वार का निर्माण हुआ है। किसानों के हित के लिए जलालपुर में कृषि मण्डी का निर्माण कराया गया है। विधायक कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण व किसानों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं का क्रियान्यवन शून्य प्रतिशत टालरेन्स के साथ जमीनी स्तर पर लागू कराया गया। धान व गेहूँ की खरीद की मुकम्मल व्यवस्था, अच्छी बिजली आपूर्ति, आदि प्रकरणों पर सप्ताह में लगभग 5 दिन अपने कार्यालय पर जनता दर्शन के माध्यम से समास्याओं का निराकरण किया। क्षेत्र में संगठन कौशल, कार्यकर्ता प्रेम, जनता किसानों, बुद्धिजीवियों एवं नौजवानों के हितों में किये गये कार्यो के बल पर जनता के बीच जाऊंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे क्षेत्र की जनता मेरे साथ पूर्ण रूपेण खड़ी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ कार्य करती है। जबकि अन्य पार्टियों की सरकारों में विशेष धर्म एवं जातियों के विशेष के लिए विकास होता है। क्षेत्र की जनता भाजपा की सरकार को अधिक पसन्द करती है क्योंकि इस पार्टी की सरकार में जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से क्षेत्र की ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश की जनता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी का था। जो आज बिना किसी विवाद के सकुशल पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर है। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रति क्षेत्र, प्रदेश व देश की जनता का विश्वास बढ़ा है जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलना स्वाभाविक है। योगी सरकार में केन्द्र व प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ शून्य प्रतिशत टारलेन्स के साथ सीधे जनता को मिल रहा है, इसलिए जनता का विश्वास भारतीय जनत पार्टी के प्रति बढ़ा है। क्षेत्रीय जनता भी विधायक के कार्यों से संतुष्ट है। गांव के लोगों का कहना है कि जब से भाजपा की सरकार बनी और डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने कमान संभाली है तब से हम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ पूरी तरीके से मिल रहा है। जहां कोई कमी होती है विधायक जी पहुंचकर उसे पूरा कराते हैं। इस सरकार में किसान व गरीबों को बेरोजगार नौजवानों को गांव में ही रोजगार के साधन मुहैया कराए गए हैं। गांव में सुलभ शौचालय, पंचायत भवन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए ओवर हैड टैंक, साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज व गांव की सड़कों को अच्छा बनाकर जनता के चलने योग्य बना दिया गया है। आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को भी लेकर हम लोगों ने भाजपा को ही वोट देने का मन बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in