कानपुर का सर्किट हाउस 'अटल' जी को समर्पित — केशव प्रसाद मौर्य.

कानपुर का सर्किट हाउस 'अटल' जी को समर्पित — केशव प्रसाद मौर्य.
कानपुर का सर्किट हाउस 'अटल' जी को समर्पित — केशव प्रसाद मौर्य.

— शहर के प्लास्टिक कचरे से तैयार सड़कों पर फर्राटा भरेंगे वाहन — शहीदों व मेधावियों के नाम से प्रदेश सरकार बनवाएगी सड़कें हिमांशु तिवारी कानपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। कानपुर से भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का गहरा नाता है। यहां पर उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और विश्व के फलक पर देश की अमिट छाप छोड़ी। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह बात गुरुवार को कानपुर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। जनपद के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर कई सौगात कानपुर वासियों को दी। सौगातों के क्रम में सबसे पहले सर्किट हाउस का नाम आज से ‘अटलजी’ के नाम पर किए जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पूरे प्रदेश में प्लास्टिक कचरे को यूं ही बर्बाद नहीं किया जाएगा। इससे अब सड़कों का निर्माण कराया जाएगा तो कचरे की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि, पहले चरण में इससे 15 सौ किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा और इसमें कानपुर की भी सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण की 79 परियोजनाओं को किया शिलान्यास यहां पर सर्किट हाउस में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया। उन्होंने यहां पर 79 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 27 सड़कों का लोकापर्ण कर जन विकास की 5028.07 लाख के कार्यों बड़ी योजनाएं दी। योजनाओं का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानपुर का विकास सरकार की प्राथमिकता है। यहां का विकास उप्र. के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि मेट्रो, रिंग रोड से लेकर एक्सप्रेस वे के निर्माण में किसी तरह की ढिलाई बरती नहीं जाएगी। शहीदों व टॉपरों ने नाम पर होंगी सड़कें उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र0 के मेधावियों के नाम पर सड़क बनाई जाएगी। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस योजना में मेधावियों के स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा, जहां पर वह पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी पदक लाता है, तो उसके घर तक सड़क बनाई जाएगी। उस सड़क का नाम मेजर ध्यानचंद विजय पथ होगा। इसके अलावा शहीदों के लिए भी प्रदेश में सड़कें बनेंगी। कहा कि देश का कोई भी जवान अगर शहीद होता है, तो उसके घर तक सड़क तैयार कराई जाएगी। उस सड़क का नाम जय हिन्द वीर पथ होगा। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in