कांग्रेस नेताओं ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई, कहा- प्रेस हमारे लोकतंत्र की आधारशिला
कांग्रेस नेताओं ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई, कहा- प्रेस हमारे लोकतंत्र की आधारशिला

कांग्रेस नेताओं ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई, कहा- प्रेस हमारे लोकतंत्र की आधारशिला

नई दिल्ली, 16 नवम्बर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी मी़डियाकर्मियों को बधाई दी है और कहा है कि जिम्मेदार प्रेस हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि ‘एक स्वतंत्र और एक जिम्मेदार प्रेस हमारे महान लोकतंत्र की आधारशिला है। हमारे स्वतंत्रता और मीडिया का आनंद हमारे नागरिकों की स्वतंत्रता का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। इस नेशनल प्रेस डे, हम ईमानदारी, अखंडता और विनम्रता के साथ पत्रकारों को सलाम करते हैं जो प्रगतिशील आदर्शों के लिए लड़ते हैं।’ वहीं पार्टी महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी मीडिया साथियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ईश्वर.. खोजी पत्रकारों को और अधिक ताकत, सत्ता को आईना दिखाने वाले साथियों को बल और साहसी व निर्भीक साथियों को और शक्ति दे।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस सबसे आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, जिसने 16 नवम्बर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया था। तभी से 16 दिसम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in