कांग्रेस का हाथ दलालों के साथ, किसानों के खिलाफ: भाजपा
कांग्रेस का हाथ दलालों के साथ, किसानों के खिलाफ: भाजपा

कांग्रेस का हाथ दलालों के साथ, किसानों के खिलाफ: भाजपा

मुंबई, 21 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढाने के लिए 3 विधेयक तैयार किये। कृषि सुधार विधेयक का विरोध करके कांग्रेस ने यह साबित किया है कि कांग्रेस का हाथ दलालों के साथ, किसानों के खिलाफ है। केशव उपाध्ये ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि अनेक वर्षों से किसान बाजार समिति के दलालों के हाथों से बंधे हुए थे, जहां इनका शोषण हो रहा था। इन किसानों को अब अपने अनाज की सही कीमत मिलेगी और इन्हे सीधे तौर पर अपना माल बेचने का अवसर प्राप्त होगा। इस विधेयक के विरोधियों का प्रचार स्वार्थ से भरा हुआ है, किसानों के खिलाफ है। किसान अब अपनी फसल के अनाज को कहीं भी बेच सकते हैं। आगे आनेवाले समय में अनाज के भंडारीकरण की व्यवस्था को गांवों के स्तर पर किया जाएगा। जिससे किसान अपने माल को बाजार की परिस्थिति के अनुसार देखकर बेचने के लिए लेकर आ सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट खेती इच्छानुसार होने से इस संबंध में विवादों को हल करते समय किसानों के हित को संभालने की प्राथमिकता को इस विधेयक में दिया गया है। उपाध्ये ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को अपना घोषणापत्र में भी इसी तरह का आश्वासन दिया था। कांग्रेस ने हरियाणा में 2007 में कॉन्ट्रैक्ट खेती की शुरुवात हुई थी। कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के समय दिए गए घोषणापत्र में अनाजों की बिक्री पर से प्रतिबंध हटाने का आश्वासन दिया था। अब यह कांग्रेस पार्टी केवल राजनितिक विरोध के लिए इस विधेयक का विरोध कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in