एनडीए के शासनकाल में बिहार में बना भयमुक्त वातावरण: अखिलेश सिंह
एनडीए के शासनकाल में बिहार में बना भयमुक्त वातावरण: अखिलेश सिंह

एनडीए के शासनकाल में बिहार में बना भयमुक्त वातावरण: अखिलेश सिंह

बिजय भागलपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूती से विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। भागलपुर की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गंगा नदी के ऊपर विक्रमशिला के समानांतर फोरलेन पुल का शिलान्यास किया गया है। जिससे भागलपुर की जनता को महाजाम से मुक्ति मिल जाएगी। ये बातें भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा के ऊपर सबसे ज्यादा कार्य किया गया है। प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार मुहैया कराया गया। आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए सभी बैंकों में आसानी से लोन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार के सभी नागरिकों को मालूम है कि यहां सड़क की स्थिति कैसी थी। भय का वातावरण था, अपहरण उद्योग फल-फूल रहा था लेकिन आज यहां एनडीए के शासनकाल में भयमुक्त वातावरण बना है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में प्रत्येक किसानों को उनके बैंक खाते में जो रुपया भेजने का कार्य किया गया। क्या पहले कभी किसी किसानों के खाते में पैसा आता था। जनधन खाते में प्रत्येक महिला खाताधारक के खाते में रुपया भेजने का काम किया गया। जिन महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया उन्हें भी इस कोरोना काल में गैस सिलेंडर भरने के लिए भी उनके खाते में रुपया भेजा गया। एनडीए गठबंधन में बिहार की जनता फिर से नई सरकार बनाने का आशीर्वाद प्रदान करेगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in