उपचुनाव से पूर्व टंकरा कोर्ट से कांग्रेस के पाटीदार नेताओं को मिली राहत
उपचुनाव से पूर्व टंकरा कोर्ट से कांग्रेस के पाटीदार नेताओं को मिली राहत

उपचुनाव से पूर्व टंकरा कोर्ट से कांग्रेस के पाटीदार नेताओं को मिली राहत

अहमदाबाद,12 अक्टूबर (हि.स.)। मोरबी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पूर्व कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को आज टंकरा कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट के आदेश स्थानीय कोर्ट में पहुंचते ही केस समाप्त हो जायेगा। दरअसल, पाटीदार आंदोलन के दौरान जूनागढ़ के टंकरा ताल्लुक में 2017 में सरकार की बिना अनुमति के सार्वजनिक सभा करने के मामले में कांग्रेस नेता ललित वसोया और ललित कगथारा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में सरकार ने इस मामले को वापस ले लिया था। इस संबंध में गुजरात हाई कोर्ट ने भी निर्देशित किया था। लेकिन किन्हीं कारणवश मामला अधर में लटका रहा। राज्य में उपचुनाव घोषित होते ही सरगर्मियां फिर बढ़ गईं। इस संबंध में सोमवार को सरकारी वकील केस वापस लेने के लिए कागजात के साथ टंकारा काेर्ट पहुंचे थे लेकिन हाई कोर्ट के आदेश न पहुंचने पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक ललित वसोया व ललित कगाथरा जैसे कई नेताओं की उपस्थिति को मान लिया। कोर्ट ने सरकारी वकील के मौखिक अनुरोध पर मोरबी विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को बड़ी राहत दे दी। केस वापसी का आधिकारिक पत्र बाद में सौंप दिया जायेगा। कांग्रेस विधायक ललित वसोया, ललित कगथारा के आज सुबह कोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में टंकरा पुलिस ने राज्य कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित 30 लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। टंकरा कोर्ट ने ललित वसोया, ललित कगथारा और गीता पटेल सहित सभी को सोमवार को पेश होने को कहा था। हिंदुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in