उपचुनाव घोषित होते ही गुजरात में राजनीति सरगर्मियां तेज, भाजपा व कांग्रेस ने सभी सीटें जीतने का किया दावा
उपचुनाव घोषित होते ही गुजरात में राजनीति सरगर्मियां तेज, भाजपा व कांग्रेस ने सभी सीटें जीतने का किया दावा

उपचुनाव घोषित होते ही गुजरात में राजनीति सरगर्मियां तेज, भाजपा व कांग्रेस ने सभी सीटें जीतने का किया दावा

कांग्रेस में नेतृत्व की कमी से नाराज हैं विधायक : उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भाजपा की वजह से राज्य में हो रहे हैं उपचुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष चावड़ा गांधीनगर/अहमदाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। राज्य में उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस में कलह होने का दावा करते हुए उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस ने भी उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर जीत का दावा करते हुए इन चुनाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए है। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस में विधायकों की अनदेखी की जा रही है और कांग्रेस के विधायक अपने ही नेतृत्व पर नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए पैकेज की घोषणा की है। उपचुनाव क्षेत्र में इस पैकेज का लाभ भी मिलेगा। जरूरत पड़ने पर हमने लोगों को फायदा पहुंचाया है। हम प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भी उपचुनावों की घोषणा का स्वागत किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी दावा किया है कि कांग्रेस सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेगी। चावड़ा ने गुजरात में उपचुनाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि इस बार जनता दलबदलुओं को नकार देगी। कांग्रेस में आठवीं सीट के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अभी चल रही है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा की आठ सीटों के लिए उपचुनाव घोषित कर दिए गए हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 03 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। राज्य में आाज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 09 से 16 अक्टूबर तक चलेगी। राज्य की अबदासा, लिंबडी, मोरबी, डांग, कपराड़ा, धारी, गढ़डा और कर्जन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव कपराडा से जीतू चौधरी, डांग से मंगल गावित, लिंबडी से सोमा पटेल, गढ़डा से प्रवीण मारू, धारी से जेवी काकड़िया, मोरबी से बृजेश मेराजा, कपराडा से अक्षय पटेल और अबदासा से प्रद्युम्नसिंह जडेजा के विधानसभा से इस्तीफा देने से यह सीटें खाली हुई थीं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in