उद्धव का भाजपा पर तंज, कहा- आतंकवादियों को देश से बाहर खदेड़़ने वाला है हमारा हिंदुत्व
उद्धव का भाजपा पर तंज, कहा- आतंकवादियों को देश से बाहर खदेड़़ने वाला है हमारा हिंदुत्व

उद्धव का भाजपा पर तंज, कहा- आतंकवादियों को देश से बाहर खदेड़़ने वाला है हमारा हिंदुत्व

मुंबई, 25 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कहा है कि उनका हिंदुत्व मंदिर में घंटा बजाने वाला नहीं बल्कि आतंकवादियों को देश से बाहर खदेड़़ने वाला है। ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार को गिराने के लिए भाजपा तारीख पे तारीख तय कर रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर उसमें हिम्मत है तो उनकी सरकार गिराकर दिखाए। उद्धव ठाकरे रविवार को शिवाजी पार्क के सामने स्थित सावरकर सभागार में शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह आज मुख्यमंत्री का मुखौटा उतारकर बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का मास्क मुंह पर लगाने पर सोच समझकर बोलना पड़ता है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ने कहा कि उनपर मंदिर न खोलने पर धर्मनिरपेक्ष होने का आरोप लगाया गया। जिन लोगों ने उनपर यह आरोप लगाया, उन्हें आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत का भाषण ध्यान से सुनना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि उनका हिंदुत्व मंदिर में घंटा बजाने वाला नहीं है। उनका हिंदुत्व देश से आतंकवादियों को बाहर खदेड़़ने वाला है। उन्होंने कहा कि आज उनपर आरोप लगाने वाले जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिरी तब चुप थे। मां मरे, गाय जिंदा रहे, यह भी हमारा हिंदुत्व नहीं है। महाराष्ट्र में गोवंश हत्या पर प्रतिबंध है, लेकिन गोवा में गोमांस खुलेआम खाया जा रहा है। उद्धव ने कहा कि कोरोना की वजह से पूरा देश परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार गिराने का ही प्रयास कर रही है। उनकी सरकार गिराने के लिए भाजपा तारीख पे तारीख तय कर रही है। अगर भाजपा में हिम्मत है तो उनकी सरकार गिराकर दिखाए। उद्धव ने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता राज्य की 11 करोड़ जनता के साथ है और वह जनता की हर स्तर पर सेवा करते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in