आध्यात्म के कारण भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा संवेदनशील : डॉ.कृष्ण गोपाल
आध्यात्म के कारण भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा संवेदनशील : डॉ.कृष्ण गोपाल

आध्यात्म के कारण भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा संवेदनशील : डॉ.कृष्ण गोपाल

सेवा के क्षेत्र में भारत के आध्यात्मिक क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान: डॉ.कृष्ण गोपाल लखनऊ, 24 दिसम्बर(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस)के सह-सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल ने गुरुवार को लखनऊ के बरेठी चौराहा पर नारायण सेवा संस्थान के भूमि पूजन के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लोग आध्यात्मिक हैं, यही कारण है कि भारतीय लोग दुनिया में सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इस मौके पर उनके साथ भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पाण्डेय समेत उप्र के कई मंत्री उपस्थित रहे। संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारत के लोग संवेदनशील हैं, जिसका कारण आध्यात्म है। आध्यात्म से जुड़े होने के कारण भारतीय लोगों में संवदेनशीलता रहती है। भारत के लोगों द्वारा देश के साथ विश्व में कई स्थानों पर सेवा समेत अन्य क्षेत्रों में बड़े कार्य किये जा रहे हैं। बड़े-बड़े कार्यो के पीछे संवेदनशीलता दिखलायी देती है। सेवा के क्षेत्र में भारत के आध्यात्मिक क्षेत्र का आज सबसे बड़ा नाम है। उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान भी लखनऊ में अपने कार्यो के द्वारा कीर्तिमान स्थापित करेगा। यहां पर बेरोजगारों को रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी जायेगी। वे शुभकामना देते हुए कहा कि यह संस्थान रोजगार के क्षेत्र में और तेजी कार्य करे तथा देश के भीतर कई स्थानों पर नए केन्द्र स्थापित कर लोगों को रोजगार से जोड़े। वहीं केन्द्रीय मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रोजगार के कई कार्यक्रमों को शुरु कराया है। आज जिस संस्थान के कार्यक्रम में हम आये हैं, यहां से भी रोजगार देने का कार्य होगा। इसमें कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग पूरी मदद करेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुम्बई महानगर पालिका भाजपा दल नेता विनोद मिश्रा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, चिकित्सक डा.मनोज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु नारायण ने की। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in