अहमदाबाद : वैश्विक आकर्षण बनाने के लिए विकसित किया जायेगा साबरमती आश्रम
अहमदाबाद : वैश्विक आकर्षण बनाने के लिए विकसित किया जायेगा साबरमती आश्रम

अहमदाबाद : वैश्विक आकर्षण बनाने के लिए विकसित किया जायेगा साबरमती आश्रम

आश्रम को लगभग 35 से 40 एकड़ के क्षेत्र में किया जाएगा विकसित अहमदाबाद,10 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा स्थापित अहमदाबाद का साबरमती आश्रम को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इस आश्रम का जीर्णोद्धार करना प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर साबरमती गांधी आश्रम के विकास की घोषणा की थी। अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे महात्मा गांधी का आश्रम देश और दुनिया के लिए एक नया वैश्विक मान्यता वाला आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार साबरमती आश्रम को उसी तरह विकसित किया जाएगा, जैसा केवड़िया में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के साथ की गई है। मोदी का सपना है कि देश और दुनियाभर के लोग इस आश्रम का दौरा करें। इसके लिए सरकार ने 500 से 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का अनुमान लगाया है। इसके विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रूप से पैसा खर्च करेंगी। इस साबरमती आश्रम के ड्रीम प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद नरहरी अमीन को दी गई है। जानकारी मिली है कि सरकार इसके विकास के लिए साबरमती आश्रम के आसपास की जमीनों का अधिग्रहण करेगी। इस आश्रम को लगभग 35 से 40 एकड़ के क्षेत्र में विकसित करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के तहत इस आश्रम के आसपास एक भी फाइव स्टार होटल नहीं होगा। आश्रम को इस थीम के साथ विकसित किया जाएगा कि लोग आश्रम से शांति और अहिंसा का संदेश लेकर जाएं। विकास कार्य में आश्रम के विभिन्न ट्रस्टों को भी साथ रखा जाएगा। इसके अलावा गांधीजी की पसंदीदा खादी और हस्तशिल्प जैसे आकर्षण को आश्रम में बढ़ावा दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अहमदाबाद के साबरमती आश्रम को वैश्विक मान्यता मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in