असम-त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके से 13 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार
असम-त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके से 13 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

असम-त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके से 13 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

करीमगंज (असम), 23 दिसम्बर (हि.स.)। करीमगंज जिला के असम-त्रिपुरा के चोराईबारी इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुरुष, महिला व बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चोराइबारी वॉचपोस्ट की पुलिस ने अगरतला से गुवाहाटी की ओर जा रही रेहान नामक एक नाइट सुपर बस पर छापा मारते हुए 13 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। वे सभी अवैध रूप से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से असम-त्रिपुरा सीमा पार कर अगरतला पहुंचे थे। वहां से वे सभी नाइट सुपर बस से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बजारीछोड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनु रंजन सिन्हा ने बताया कि इन्हें अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उनके पास से भारत में प्रवेश करने के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। इन सभी को बुधवार को करीमगंज की अदालत में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अमल / अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in