अयोध्या विवादास्पद ढांचा केस का फैसला कांग्रेस के तुष्टिकरण पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार: विष्णु देव साय

रायपुर, 30 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अयोध्या में विवादास्पद ढांचा गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत किया हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को इस मामले में बरी किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रारम्भ से ही कहते रहे हैं कि हमारे नेताओं पर लगाये गए तमाम आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर दुर्भावना से मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया और कहा कि हमें देश की न्याय व्यवस्था और संविधान पर पूर्ण विश्वास रहा है, जिसका परिणाम आज सत्य की जीत के रूप में आया है। वास्तव में आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in