अयोध्या में रामलला के पड़ोसी भी हैं सतपाल महाराज
अयोध्या में रामलला के पड़ोसी भी हैं सतपाल महाराज

अयोध्या में रामलला के पड़ोसी भी हैं सतपाल महाराज

- श्रीराम मंदिर से सटी हुई भूमि है उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की देहरादून, 04 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर जिस भूमि पर बन रहा है, उसी से सटी हुई भूमि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की है। फिलहाल इस भूमि पर कुछ कमरे बने हुए हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि उनका सौभाग्य है जो उनकी भूमि भव्य रामलला के मंदिर परिसर से बिल्कुल नजदीक है। रामलला का पड़ोसी बनकर वे स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जिस स्थान पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी के पास में सटी हुई भूमि पर एक छोटा आश्रम है। महाराज ने बताया कि उनका बड़ा आश्रम कुछ दूरी पर है। हालांकि जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण होना है, वह उनकी भूमि से बिल्कुल सटा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in