अमित शाह और किरेन रिजिजू में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

अमित शाह और किरेन रिजिजू में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
अमित शाह और किरेन रिजिजू में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.)। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 115वीं जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने ट्वीट किया,"हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक अभूतपूर्व किंवदंती, जिसने तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते और अपनी जादुई तकनीक के माध्यम से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिभा, उपलब्धियों और भक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।" खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।खेलमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "आज राष्ट्रीय खेल दिवस है और मैं 'द विजार्ड ऑफ इंडियन हॉकी 'मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। महान खिलाड़ी ध्यानचंद ने भारत में प्रशंसा और सम्मान लाने के लिए हॉकी में अद्वितीय समर्पण और कौशल का प्रदर्शन किया।" मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in