अब कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना संक्रमित, सम्पर्क में आए लोगों को दी जांच की सलाह
अब कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना संक्रमित, सम्पर्क में आए लोगों को दी जांच की सलाह

अब कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना संक्रमित, सम्पर्क में आए लोगों को दी जांच की सलाह

संजय सिंह लखनऊ, 05 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना के तेजी से प्रसार के बीच एक के बाद एक कई मंत्री भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट किया कि कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण लगने पर डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अतः विगत दिनों मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध है कि कृपया सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार स्वयं को एकांतवास (क्वारंटाइन) कर जांच कराने का कष्ट करें। इससे पहले राज्य में रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जलशक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में अब तक कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह आदि हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in