अधिक से अधिक लोगों के जीवन से अंधकार मिटाने का प्रयास जरूरी- डॉ. हर्ष वर्धन
अधिक से अधिक लोगों के जीवन से अंधकार मिटाने का प्रयास जरूरी- डॉ. हर्ष वर्धन

अधिक से अधिक लोगों के जीवन से अंधकार मिटाने का प्रयास जरूरी- डॉ. हर्ष वर्धन

अधिक से अधिक लोगों के जीवन से अंधकार मिटाने का प्रयास जरूरी- डॉ. हर्षवर्धन नई दिल्ली 25 अगस्त( हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को एम्स में आयोजित 35वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े को डिजिटल रूप से संबोधित किया । इस मौके पर एम्स व नेशनल आई-बैंक द्वारा आयोजित वेबिनार की अध्यक्षता की। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लाखों लोग कॉर्निया प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नेशनल आई-बैंक की स्थापना 1965 में की गई थी। इन 55 वर्षों में 31,000 कॉर्निया टिशू दान में मिले, जबकि 20,000 लोगों की प्रत्यारोपण के लिए शल्य क्रिया की गई। इससे 20,000 लोगों के जीवन से प्रत्यारोपण के बाद अंधकार मिटा। प्रति वर्ष लगभग 560 प्रत्यारोपण किए गए। प्रतीक्षा कर रहे लोगों और दान की गई कॉर्निया के अंतर को दूर करने के लिए वर्तमान गति के अनुसार कई दशक लगेंगे। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि यह समय एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का है। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का न्यू इंडिया का संकल्प 2022 तक पूरा किया जाना है। इसे देखते हुए 2022 तक बड़ी संख्या में प्रतीक्षारत लोगों का कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जाने से बड़ी संख्या में लोगों के जीवन से अंधकार मिटेगा। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि इस कार्य को गति देने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नेत्र संस्थान में प्रतिमाह एक प्रभावी गतिविधि आयोजित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को कॉर्निया दान करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके लिए नई ऊर्जा और नये उत्साह की जरूरत है। दो वर्ष तक इस काम के लिए जुटकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नेत्र संस्थान में अति-उन्नत सुविधाएं हैं और प्रशिक्षित शल्य चिकित्सक भी हैं। उन्होंने कहा कि आइये हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दें। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in